अफजलपुर वारी गांव की नूर सबा बानो ने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज के लिए मारने-पीटने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नूर सबा बानो ने पइंसा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले मकनपुर वारी गांव के मो. जिशान से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी चार पहिया वाहन और तीन लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति मोहम्मद जिशान, ससुर महफूजुल हसन, सास रेशमा, नंद अलकमा बानो व कुलसुम बानो, देवर मोहम्मद आबाद और मोहम्मद सादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।