फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 14 फर्जी परीक्षार्थी मिलने पर प्रधानाध्यापक समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मॉडल हाईस्कूल रामाधीन का पुरवा में शुक्रवार को डीएआईओएस की अनुमति के बिना आयोजित एनआईओएस (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ) की परीक्षा में पकड़े गए 14 फर्जी परीक्षार्थियों के मामले में पश्चिमशरीरा कोतवाली में प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एनआईओएस में पंजीकृत होने का दावा करने वाली नोएडा की एक संस्था की ओर से शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल रामाधीन का पूरा में कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं कराई जा रही थीं। परीक्षा में लेनदेन को लेकर विवाद होने के बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई। सूचना के बाद पहुंचे डीआईओएस डॉ. एसएन यादव को जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 24 बच्चे पंजीकृत थे। लेकिन 14 दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। साथ ही बिना किसी अनुमति के परीक्षा कराई जा रही थी। इस पर डीआईओएस व नायब तहसीलदार ने स्कूल के एक कमरे को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें