फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या मामले मे आठ के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 04:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग को लेकर 18 वर्षीय युवक अंकुल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घर के अंदर घसीटकर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला किया और शव को सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
अंकुल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग को लेकर 18 वर्षीय युवक अंकुल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घर के अंदर घसीटकर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला किया और शव को सड़क पर फेंक दिया। मृतक की दादी रमनी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियोंको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रतगहा गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा अंकुल गुजरात के सूरत में प्लास्टिक कंपनी में काम करता था। रक्षा बंधन से एक दिन पहले ही वह गांव लौटा था। मंगलवार को पूरामुफ्ती में शटरिंग के काम के दौरान उसके पैर में कील घुस गई थी। दादी रमनी के अनुसार देर शाम अंकुल दवा लेने के लिए डॉ. शंकर के घर के पास पहुंचा था। वहां, पहले से ही घात लगा कर बैठे विजय प्रकाश उर्फ खुर्मा उसकी पत्नी सविता, मां कमला देवी, सुमन उसका बेटा सूरज, आकाश और उसके भाई रोहित, मूलचंद्र और विजय की पत्नी सविता ने अंकुल को घर अंदर घसीट लिया।

उन्होंने कुल्हाड़ी, रोहे की राड लाठी से पिटाई कर उसकी हत्या कर शव बाहर फेंक दिया। पड़ोसी सुशीला देवी, श्यामकली और उमेश ने घटना देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों को आता देख हत्यारोपी मौके भाग निकले। उन्होंने अंकुल को आनन फानन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दादी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सूरज सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी से प्रेम विवाह को लेकर चल रही थी रंजिश

अंकुल का गांव की ही (16) वर्षीय किशोरी से पिछले दो साल से प्रेम प्रपंग चल रहा था। छह मई को दोनो ने घर से भाग कर तिल्हापुर गांव के बाहर स्थित एक मंदिर में शादी कर लिया था। आरोप है कि जानकारी पाकर तिल्हापुर स्थित मंदिर पहुंचे परिजनों ने अंकुल को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को जबरन घर ले आये थे। जिसके बाद अंकुल सूरत चला गया था। लेकिन वह किशोरी से लगातार फोन पर बातचीत करता रहता था। रक्षा बंधन के एक दिन पहले लौटे अंकुल की मंगलवार को हत्या कर दी गई।

किशोरी शादी के बाद से मांग में भर रही थी सिंदूर

किशोरी अंकुल से मंदिर में शादी के बाद से ही अपनी मांग में सिंदूर भर रही थी। किशोरी के मुताबिक उसका चाचा न किशोरी को अंकुल से रिश्ता न तोड़ने पर अक्सर जान से मारने की धमकी देता रहता है। उसके बाद भी किशोरी अंकुल से प्रेम कर रही थी। वह रोज अंकुल से फोन पर बात करती थी।

अंकुल की हत्या के बाद किशोरी सहम गई है। वह अपनी हत्या किए जाने के डर से रात में ही भाग कर अंकुल के घर आ गई। उसे डर है कि परिजन उसकी भी हत्या कर देंगे। रोते हुए उसने बताया कि परिजनो के सिर पर खून सवार है। वह उसको भी मार देंगे। फिलहाल किशोरी मृतक अंकुल के परिजनों के साथ उसके घर में रुकी हुई है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

मृतक अंकुल के परिजनों ने मंगलवार सुबह चरवा कोतवाली के मनौरी भरवारी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। आरोप लगाया कि सैयद सरावां पुलिस ने हत्यारोपियों से दो लाख रुपये लिया है। हत्या के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पुलिस आरोपियों के एक बार भी घर नहीं गई है। चक्का जाम की जानकारी पाकर पहुंचे सीओ अभिषेक सिंह और डीएम मधुसूदन हुल्गी ने समझा बुझा कर मृतक के परिजनों को सड़क से हटाया। परिजनों ने चौकी प्रभारी की निलंबन की कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान करीब आधा घंटा तक सड़क जाम रहने से आवागमन बधित रहा।
विज्ञापन

बेटे की हत्या की जानकारी पाकर मुंबई घर लिए निकले माता पिता

मृतक अंकुल की हत्या की जानकारी पाकर उसकी मां पतिया देवी अपने पति राकेश के साथ घर लिए निकल पड़े हैं। छोटा बेटा अंकित के मुताबिक  शाम तक घर माता पिता के आने के बाद भी भाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रतगहा गांव में पुलिस का लगा दिया पहरा

अंकुल की हत्या के बाद रतगहा गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस गांव में लगातार गस्त कर रही है। युवक की हत्या के बाद पुलिस का पहरा लगने से गांव में सन्नाटा छाया है। गलियां सूनी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें