पहले भी पकड़े गए ऐसे मामले
सदर कोतवाली के अंबावा पश्चिम गांव में भी एक ऐसी ही चंगाई सभा पकड़ी गई थी। पुलिस ने छापा मारकर गांव के चौकीदार देवनारायण की तहरीर पर एक कथित पास्टर राजकुमार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पश्चिम शरीरा तथा कड़ा के अंबाई बुजुर्ग में भी ऐसे मामले सामने आए थे।
भोले भाले दलित परिवारों को प्रेत बाधा निवारण के नाम पर अपना लक्ष्य बनाने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पूरे रैकेट के पर्दापाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। - समर बहादुर, एडिशनल एसपी