फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला फुसलाकर युवक भगा ले गए किशोरियां

Fri, 26 Jun 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। सैैनी और कोखराज इलाके की रहने वाली एक-एक किशोरी बुधवार की संदिग्धदशा में लापता हो गई। दोनों सुबह घर से खेत की ओर जाने के लिए निकली थीं। खोजबीन के बाद भी जब इनका कहीं सुराग नहीं लगा तो पीड़ित परिवारों ने तहरीर देकर मनचले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एफआईआर लिखकर पुलिस नामजद युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार सुबह घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। तलाश करने के दौरान पता चला कि गांव के ही एक युवक के साथ वह सड़क की ओर जाती दिखाई पड़ी थी। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। पूरा परिवार दिन भर किशोरी और उस युवक की तलाश में जुटा रहा। पर, इनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसी तरह सैनी कोतवाली इलाके की एक किशोरी भी बुधवार से लापता है।

वह भी घर से खेत की ओर गई थी। अंधेरा होने तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन में जुटे। रात भर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। बेटियों के इस तरह से गायब होने से भुक्तभोगी परिवारों में कोहराम मचा  है। पीड़ित परिवारों ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। इसमें गांव के ही युवकों पर बहला-फुसलाकर किशोरियों को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गायब हुई लड़कियों के साथ नामजद युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें