फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार की मौत

Thu, 14 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अनिल उर्फ दीप नारायण की फाइल फोटो
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन एनएच-19 हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजा समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी लोग फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र के नीलांबरपुर गांव के रहने वाले थे और एक पारिवारिक बरात से लौट रहे थे। नीलांबरपुर निवासी राजकुमार पटेल (40) अपने भतीजे दीप नारायण (25) अरविंद (35) पुत्र देवनारायण, छविनाथ (45) पुत्र रामस्वरूप, रिश्तेदार शनि पटेल 38, ड्राइवर राजेश यादव के साथ कौशाम्बी के बरमतपुर गांव में एक बरात में शामिल होने गए थे।
बरात के बाद देर रात करीब 12:30 बजे सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमासिन हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में चालक राजेश यादव पुत्र अमर सिंह यादव और दीप नारायण उर्फ अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अरविंद, छविनाथ, राजकुमार और शनि पटेल को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत नाजुक होने पर घायलों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान अरविंद और छविनाथ ने भी दम तोड़ दिया। वहीं राजकुमार और शनि पटेल का इलाज एसआरएन में जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिश्तेदार कमल पटेल ने बताया कि दीप नारायण अविवाहित था, जबकि अरविंद पटेल के परिवार में पत्नी सुधा और तीन छोटे बच्चे हैं।
छविनाथ पटेल के भी एक बेटा और तीन बेटियां हैं। वहीं मृतक राजेश यादव की पत्नी मनीषा देवी और छह माह की एक बेटी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हाईवे पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -सत्येंद्र तिवारी, सीओ

अनिल उर्फ दीप नारायण की फाइल फोटो

अनिल उर्फ दीप नारायण की फाइल फोटो

अनिल उर्फ दीप नारायण की फाइल फोटो

अनिल उर्फ दीप नारायण की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें