कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार शाम मानवाधिकार एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकाला। उन लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके अलावा भारत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की भी बात कही गई।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम मंझनपुर कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कस्बे में घूमकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पन्नालाल वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक इरादों पर कभी कामयाब नहीं होगा। हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश के जवानों के हाथ बंधे हैं।
अन्यथा कब के ईट का जवाब पत्थर से दे दिया जाता। उन्हें आरपार की लड़ाई नहीं लड़ने दिया जा रहा है। इस दौरान अजय मिश्र, कल्लू सोनी, अंशुल केसरवानी, प्रेमचंद्र चौधरी, अनुराग केसरवानी, सुमित केसरवानी, दुर्गेश गुप्ता, रिंकू ठाकुर, मो. याशीन, मयंक केसरवानी व राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।