फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मलेरिया, डेंगू के रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ने शनिवार को कार्यालय में मातहतों के साथ बैठक की। इसमें संचारी रोगों के नियंत्रण और स्वच्छता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में चिंतन शिविर, संचारी रोग, मिशन इंद्रधनुष, दस्तक अभियान पर चर्चा की गई। बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि सोमवार को चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के समग्र विकास का खाका खींचा जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि तीन से 31 अक्तूबर तक टायफाइड, मलेरिया, डेंगू के रोकथाम के लिए घर-घर दस्तक अभियान चलेगा। लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शून्य से पांच वर्ष आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा। बैठक के दौरान गांव-गांव जाकर पशु पालकों को आबादी से दूर पशुओं को बांधने के लिए प्रेरित करने का निर्णय भी लिया गया। अफसरों ने कहा कि पशुओं से होने वाली गंदगी से बीमारी का खतरा बना रहता है। बीईओ बृजेश सिंह ने बताया कि रैली के माध्यम से संचारी रोग के रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी पूजा पांडेय, एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल, एडीओ आईएसबी अनीता त्रिपाठी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नाहिद बानो, जेई एमआई लाल सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें