फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुरई गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कुराई गांव में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का स्वागत करते प्रधान। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार रात कुरई गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान विजय निषाद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि गांव में बरात घर और घाट का कायाकल्प आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इन विकास कार्यों के लिए सरकार से बात करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव में स्थित शंकर भगवान के मंदिर का जीर्णोद्धार का मुद्दा भी उठाया गया। इस मौके पर विनोद कुमार, धर्मराज सरोज, मोहम्मद समीर अहमद, जयपुर निषाद, अश्वनी मौर्या, जय प्रकाश विश्वकर्मा और मानसिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें