फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज से गुलजार होंगे धान खरीद केंद्र, 52250 एमटी रखा गया खरीद का लक्ष्य

विज्ञापन
buying of paddy will start from today - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
आज से गुलजार होंगे धान क्रय केंद्र, 52250 एमटी रखा गया खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर एक नवंबर से की जाने वाली खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि क्रय केंद्र में किसी तरह की शिकायत मिलने पर प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार 52250 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सात क्रय एजेंसी के 32 केंद्र खोले गए हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों के बैठने, पेयजल, बोरा, नमी मापक यंत्र व कांटे की व्यवस्था में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसानों को धान बेंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। किसी केंद्र की शिकायत मिली और जांच में शिकायत सही मिली तो जिम्मेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कृषि विभाग और खाद्य एवं विपणन विभाग के जिम्मेदारो को निर्देश दिया कि वह किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरुक करें। बिना रजिस्ट्रेशन के किसान अपना धान नहीं बेच सकते। सारे एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर धान खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। केंद्रों में किसी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं मिलना चाहिए। घटतौली की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें