फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क किनारे झाड़ियां, हर पल बना रहता है हादसे का खतरा

Sat, 04 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा से कौशाम्बी मार्ग तक सड़क किनारे उगी बबूल और कांटेदार झाड़ियां राहगीरों व वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। सड़क किनारे लटक रही झाड़ियों के कारण न केवल सड़क की चौड़ाई कम हो गई है बल्कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

चंपहा बाजार निवासी विनोद शुक्ला, विष्णु और शुभम ने बताया कि सड़क किनारे उगे पेड़ व झाड़ियां बाइक चालकों के लिए सबसे अधिक खतरनाक साबित हो रही हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार टहनियों से टकराकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियां न केवल दुर्घटना का कारण बन रही हैं बल्कि रात के समय दृश्यता और भी कम हो जाती है जिससे सड़क पर आवागमन करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।
ई-रिक्शा चालक हरिलाल ने बताया कि झाड़ियों की वजह से छोटे वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द झाड़ियों की कटाई कराकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। वहीं, गोराजू गांव के अनुज तिवारी और इमरान ने कहा कि इसी मार्ग से प्रयागराज व कौशाम्बी के प्रमुख पर्यटक स्थलों की ओर बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में यह सड़क पर्यटकों के लिए भी खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे की झाड़ियों की कटाई और सफाई जल्द ही कराई जाएगी ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी न हो। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि दुर्घटना की रोकथाम के लिए सड़क किनारे पेड़-पौधों को तत्काल हटवाया जाए।- कल्पना सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें