बस चालक की ट्रेन से कटकर मौत
- सोमवार सुबह सिराथू स्थित डीएफसी लाइन के पास हुआ हादसा
फोटो-06 और 07
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। डीएफसी लाइन पर कॉलेज बस का इंतजार कर रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक भवंस मेहता कॉलेज भरवारी की बस चलाया करता था। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पइंसा कोतवाली के रामसहायपुर निवासी सूरज निर्मल (28) भवंस मेहता कॉलेज की बस चलाता था। रोज की तरह सोमवार सुबह वह सिराथू में कॉलेज बस पकड़ने के लिए खड़ा था।डीएफसी लाइन के पास वह बस का इंतजार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही सूरज की मौत हो गई। सूरज के फूफा किशन का कहना है कि भतीजा रेलवे लाइन किनारे खड़ा होकर कॉलेज बस का इंतजार कर रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।