फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली के पोल से टकराई बस, बाइक सवार घायल

Sun, 17 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग बाजार में शनिवार को मनगढ़ जा रही बस बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान बाइक से आ रहा युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन

फतेहपुर के खखरेडू थाना क्षेत्र के कबरे गांव से कई लोग बस से मनगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बस उदहिन बाजार स्थित बजाज एजेंसी के पास पहुंची, वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर होते ही बिजली सप्लाई कट गई और तार बस पर आ गिरीं। अचानक बस में अफरातफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि बस में बैठे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। इसी बीच, बस के पीछे बाइक से आ रहे कबरे गांव के सोनू और उनके दो साथी टकरा गए। हादसे में सोनू घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बस में सवार यात्री किसी दूसरे साधन से मनगढ़ के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें