पहाड़पुर गांव में चोरों के द्वारा काटी गई सेंध। संवाद
पहाड़पुर गांव में सोमवार रात चोर दो घरों में सेंधमारी कर नकदी-गहना समेत लाखों की गृहस्थी समेट ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
पहाड़पुर गांव निवासी रंजीत कुमार का कहना है कि सोमवार रात वह परिवार के साथ सो रहा था। रात को किसी समय चोर दीवार में सेंधमारी कर अंदर पहुंचे।
चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे 95 हजार रुपये नकदी, छागल, हाफ पेटी, मंगलसूत्र, पायल, सोने की अंगूठी और घर आए रिश्तेदार राजेंद्र कुमार के तीन हजार रुपये उठा ले गए।
इसके बाद चोरों ने पड़ोस के लल्लू के घर में भी सेंध काटी और 43 हजार रुपये नकदी, बिछिया, पायल, जंजीर, बेंदी सहित हजारों के समेट ले गए। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।