फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौदा उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
Burglary attempt in Baroda UP Regional Gramin Bank - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बड़ौदा उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

सरायअकिल के तिल्हापुर शाखा में हुई घटना, तिजोरी तोड़ने में चोर बिफल
मंगलवार को एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, शीघ्र खुलासे का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। बड़ौदा उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की तिल्हापुर शाखा में चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने लॉकर (तिजोरी) तोड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मंगलवार को बैंक खुला तो घटना की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक की सूचना पर एसपी फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी ने वारदात के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर स्थित बैंक की शाखा काफी पुरानी हैं। बैंक के पीछे की तरफ प्लाट हैं। शनिवार को शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश ने काम निपटाने के बाद ताला बंद कराया और घर चले गए। रविवार व सोमवार (ईद) को अवकाश था। मंगलवार सुबह दस बजे मैनेजर बैंक पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए। अंदर जाकर देखा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। हाल में रखे लॉकर (तिजोरी) को तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह खुला नहीं। शाखा प्रबंधक ने घटना की जानकारी पिपरी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन ने बैंक का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधक ने बताया चोर बैंक से कुछ नहीं ले जा सके हैं। लॉकर खुलता तो नकदी चोरी हो जाती है। इस पर एसपी ने पिपरी इंस्पेक्टर अतुल सिंह को शाखा प्रबंधक से तहरीर लेकर घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस ने शक पर बैंक के दो संविदा स्टाफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल खुलासे का कोई क्लू नहीं मिल रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है बैंक से कुछ चोरी नहीं हुआ है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

----
30 हजार ग्राहकों की लुट जाती कमाई
चायल। सूत्रों की मानें तो यहां करीब 30 हजार ग्राहक हैं। रोजाना दस से 15 लाख का लेनदेन हुआ करता है। बैंक की चाभी शाखा प्रबंधक के पास रहती है। अगर चोर बैंक का लॉकर तोड़ने में कामयाब हो जाते तो ग्राहकों की कमाई लुट जाती। लॉकर देखने से लग रहा था कि उसे किसी वजनी वस्तु से तोड़ने का प्रयास किया गया होगा। काफी प्रयास के बाद भी लॉकर नहीं खुला तो चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

---
खराब थे कैमरे
चायल। बैंक में सुरक्षा मानक का ख्याल नहीं रखा गया था। बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे तो थे, लेकिन वह खराब थे। इसी तरह बैंक का अलार्म भी किसी पड़ोसी को नहीं सुनाई दिया। बैंक की सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी चूक सामने आने पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। एसपी ने इंस्पेक्टर को इलाके के बैंकों में चेकिंग करके सुरक्षा मानक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें