फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी पेपर लीक प्रकरण: मोहरों से आगे नहीं बढ़ पा रही पुलिस

Thu, 18 Oct 2018 01:05 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बीटीसी पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच सिर्फ मोहरों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस ने अब तक दो दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया लेकिन मास्टर माइंड का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस को यह जानकारी मिली है कि कौशाम्बी और फतेहपुर जिले में खूब पेपर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक हो गया था। यह पेपर कौशाम्बी में वायरल हुआ तो डीआईओएस ने मामले की जांच के बाद सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसे लेकर पूरे प्रदेश में भूचाल आ गया। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ एसटीएफ को भी लगाया गया। एसटीएफ ने इलाहाबाद स्थित दीप्ती इंटरप्राइजेज के मालिक आशीष अग्रवाल और भार्गव प्रेस के मालिक अरविंग भार्गव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसटीएफ का मामला था कि दोनों प्रेस से किसी कर्मचारी के जरिए पेपर लीक हुआ है।

इसकी जांच क्राइम ब्रांच कौशाम्बी को सौंपी गई। जांच में पता चला कि यह पेपर कौशाम्बी और फतेहपुर में खूब वायरल हु्आ था। इन्ही जनपदों से पेपर अन्य जगह पहुंचा था। हलांकि यहां के डीआईओएस का दावा था कि जिले  से पेपर लीक नहीं हुआ। इसे लेकर पुलिस मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पा रही है। सर्विलांस और पेपर वाले करीब दो दर्जन लोगों का बयान लिया जा चुका है। इसके बाद भी सिर्फ मोहरे हाथ लग रहे हैं। मास्टर माइंड का कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें