फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था, बेरोजगारी के मुद्दे पर बसपाइयों ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
BSP settles government on law and order and unemployment issue - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। आगामी पंचायत चुनाव व पार्टी की मुखिया मायावती के जन्मदिन की तैयारी को लेकर शनिवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने ओसा स्थित संगठन के कार्यालय में बैठक की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत कार्यप्रणाली से किसानों को तमाम तरह की समस्याएं हो रही हैं। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस की गलत कार्यशैली, महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, बढ़ती हत्याएं, सरकारी कर्मचारियों की मनमानी व पूरे प्रदेश में मची आर्थिक मंदी सरकार की विफलता है। बैठक में अशोक गौतम, दीपचंद्र गौतम, अमरेंद्र भारती, चंद्रबली चौधरी, महेंद्र गौतम, आमिर काजी, संतोष गौतम, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, पूर्व विधायक दयाराम पासी, हरीलाल बौद्ध, मैदान सिंह पटेल, महताब आलम, शंकरदयाल पांडेय, अंबर भाई, दशरथ लाल सरोज, महेश चौधरी, दिलीप चौधरी, बंशीलाल चौधरी, नन्हें पासी, सुरेश गौतम, अभिनंदन गौतम, घनश्याम गौतम, मोतीलाल आंबेडकर, मीडिया प्रभारी मो. सूफियान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें