Four days later a case of Corona was found in Doaba
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। दोआबा में तीन दिन बाद शनिवार को एक कोराना पॉजिटिव केस मिला। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा रोजाना की तरह शनिवार को भी जिलेभर में शिविर लगाकर 1340 संदिग्ध लोगों की कोविड जांच की गई। इस दौरान एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहा एक मरीज ठीक भी हो गया। इसी के साथ ही अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2230 हो गई।
हालांकि, इनमें से 2190 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल, अभी सिर्फ 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। सर्विलंास अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हल्की जरूर पड़ी है, लेकिन वैक्सीन आने से तक लोगों को सावधानी पहले जैसे ही बरतनी होगी। लापरवाही की स्थिति में जान जोखिम में पड़ सकती है।