फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-बसपा में ‘बागियों’ ने बढ़ाई टशन

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में मायावती की हुई रैली से उत्साहित बसपाइयों को अपनों से ही तगड़ा झटका मिला है। दो दिन पहले बसपा से नाखुश कुछ चिह्नित लोगों ने भाजपा का दामन थामकर ऐसा सम्मेलन कराया कि सबकी आंखें फटी रह गई। बागियों के इस खेल से अचानक सदर सीट पर भाजपा-बसपा में सीधे टशन बढ़ गई है तो चायल व सिराथू सीट पर भी खींचतान बढ़ गई है। इसको देखते हुए बसपा ने डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


  स्वामी प्रसाद के बाद प्रदेश में बसपा से जाने वाले नेताओं की आंधी चल गई थी, लेकिन जिले के बसपा नेता इससे तनिक भी चिंतित नहीं थे। वह मुतमईन थे कि जिले में उनके कार्यकर्ता उनके साथ हैं, लेकिन ऐन वक्त भाजपा ने ऐसा दांव चला कि राजनीतिक पंडितों की नींद उड़ गई। भाजपा के साथ होने वाले दलित सम्मेलन को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन बसपाईयों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। दलित सम्मेलन रविवार को जनक दुलारी डिग्री कालेज ओसा में हुआ तो भीड़ ने बसपा को चिंतित कर दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने बसपा को ही निशाना बनाया।

बसपा का कोई भी कार्यकर्ता सम्मेलन में नहीं था। पार्टी से निकाले गए कुछ लोग ओहदे व पद के लिए ऐसा कर रहे हैं। इससे बसपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बसपा का सिपाही चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटा है, उसे कोई भ्रमित नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीलाल बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें