फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ बवाल

Sat, 02 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की सुबह करारी के नयागंज मोहल्ले में जमकर बवाल हुआ। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी हुई। बवाल की सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है। सीओ सिटी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। इनके बीच काफी दिनों से मनमुटाव है। इसी रंजिश में घटना हुई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


करारी के नयागंज मोहल्ला निवासी रशीदा बेगम की पड़ोसन शहजादी के यहां रिश्तेदारी है। पर, दोनों के घरवालों ने अपनी-अपनी बहू से रिश्ता तोड़ लिया है। इसी को लेकर इन परिवारों के बीच काफी दिनों से मनमुटाव और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। अभी दो दिन पहले भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मारपीट हुई थी। दो दिन पहले हुई मारपीट को लेकर ही शुक्रवार की सुबह फिर इनके बीच झगड़ा हो गया। रशीदा बेगम का आरोप है कि सुबह ही शहजादी और उसके घर के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे के साथ उसके यहां हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उसे और उसकी बेटी रोशन बीवी को पीटकर लहूलुहान कर दिया।

घर में खड़ी बाइक में आग लगा दी। वहीं शहजादी की मानें तो शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे रशीदा बेगम, रोशन बीवी और उसके घरवालों ने हमला कर दिया। रजिया बानो, मन्नशा बानो आदि को घसीट-घसीटकर पीटा। घर में तोड़फोड़ के साथ आग भी लगा दी। उधर, मारपीट, तोड़फोड़ और घर और बाइक में आगजनी की घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अनसुनी की आशंका से गांववाले सहम उठे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। साथ ही गांववालों ने जुटकर आग पर काबू पाया। उधर, मारपीट, आगजनी की सूचना पर सीओ सिटी खुद फोर्स लेकर करारी पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। घटना के बाद रशीदा बेगम ने जहां करारी कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी। वहीं शहजादी ने कुनबे के साथ आकर एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें