हिरासत में लेकर हुई पूछताछ तो सच्चाई आई सामने
मौके की जांच के दौरान ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने किशोरी के पिता, मां व बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई जान पुलिस कमिर्यों की रूह कांप गई। आरोपियों ने बताया कि हत्या में सबकी अलग-अलग भूमिका थी। किशोरी के बड़े भाई घनश्याम व उसके छोटे नाबालिग भाई ने पैर पकड़ रखा था। किशोरी की मां नीता उसके पीठ पर बैठी थी और उसने बेटी के दोनों हाथ पकड़ रखे थे। जिससे वह किसी तरह का विरोध नहीं कर सके।
पिता मनराखन ने कल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किया। घटना रात करीब दो बजे हुई। इसके बाद सभी लोग शव ठिकाने लगाने का प्लान बनाते रहे। बाद में ग्रामीणों की जगहट होने पर उन्होंने अपने नाबालिग बेटे को कोतवाली जाकर हत्या करने की बात कुबूल करने को कहा। पुलिस ने किशोरी के दो मोबाइल फोन, उसके पिता का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।