फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

विज्ञापन
मृतक कामता निर्मल की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोतवाली के अफजलपुरवारी गांव में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार को उसकी बहन की शादी थी। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम सादे समारोह में विवाह की रश्म हुई।
विज्ञापन

अफजलपुरवारी निवासी सुखलाल का बेटा कामता (25) अविवाहित था। कामता मुंबई में रहकर कपड़े प्रेस करने का काम करता था। बृहस्पतिवार को कामता की बहन उमा की बरात आनी थी। शादी में शामिल होने के लिए चार दिन पहले ही कामता घर लौटा था। बुधवार रात कामता गांव के स्याही तालाब के समीप बने घर में सोने चला गया।
सुबह ग्रामीणों ने कामता का शव बड़कू विश्वकर्मा के घर के समीप लगे बिजली के पोल से फंदे पर लटकता देखा। कामता ने साड़ी के सहारे फांसी लगाई थी। जवान बेटे के मौत की मनहूस खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कामता के पिता सुखलाल ने पुलिस को बताया कि बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी।
विज्ञापन

शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कामता पहले भी कई बार जान देने का प्रयास कर चुका था। बृहस्पतिवार को दूल्हा अपने चंद रिश्तेदारों के साथ बरात लेकर पहुंचा और विवाह की रश्में र्हुइं।
देर रात तक रिश्तेदारों की आवभगत की
सुखलाल निर्मल के घर में बुधवार देर रात तक खुशी का माहौल था। घर में जमा रिश्तेदारों की आवभगत में कामता जुटा रहा। सारा काम निपटाने के बाद कामता ने खुद खाना खाया और तकरीबन 11 बजे रात दूसरे घर में सोने की बात कहकर चला गया। इसके बाद उसका शव फांसी से लटकता मिला। कामता की मौत से उसकी बहन उमा की रो-रोकर हालत खराब है। बदहवास उमा, पूछती रही कि बताओ भाई को हुआ क्या ? सुखलाल के दो बेटे व पांच बेटियों में उमा ही सबसे छोटी थी। इस वजह से सुखलाल अपनी अंतिम बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहता था।
मुंबई में रिश्तेदार से हुआ था झगड़ा, तभी से बीमार था
कामता के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले कामता का मुंबई में ही रहने वाले रिश्तेदारों से विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई। सिर में चोट लगने के कारण कामता की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी।
साले के मौत की खबर से दूल्हे के घर भी पसरा सन्नाटा
सुखलाल की बेटी उमा की शादी फतेहपुर जिले के मैहार निवासी बाबूलाल के बेटे कमलेश से तय थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। इस बीच दूल्हे के साले की मौत की खबर से परिवार में सन्नाटा पसर गया। शाम को सिर्फ दूल्हा एक चार पहिया वाहन से कुछ रिश्तेदारों के साथ दुल्हन को विदा कराने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें