फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टूटी पुलिया से हादसे का खतरा, तीन माह से बना गहरा गड्ढा

Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अनिल कुमार केशरवानी
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर तीन से भैरव बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास बनी पुलिया टूट गई है। करीब चार साल पहले लाखों रुपये की लागत से बनी यह पुलिया पिछले तीन माह से क्षतिग्रस्त है और इसके बीच में लगभग तीन फीट चौड़ा व चार फीट गहरा गड्ढा हो गया है। गड्ढे में सरिया का जाल भी दिखाई देने लगा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन




पुलिया पहले थोड़ी सी टूटी थी, लेकिन समय रहते मरम्मत न होने के कारण अब बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है। अगर जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। - राम नरेश मार्या, स्थानीय निवासी
इसी रास्ते से रोज सुबह-शाम लोग भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और सुबह टहलने के लिए जाते हैं। किसान भी भोर में इसी मार्ग से अपने खेतों की ओर निकलते हैं। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -अनिल कुमार केशरवानी, कस्बा निवासी
विज्ञापन

करीब एक माह पहले दो बाइक सवार इस गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। - मुंदर, स्थानीय
पुलिया के मरम्मत का कार्य जल्द ही एस्टीमेट बनवाकर शुरू करवाया जाएगा। - शांति देवी कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष

अनिल कुमार केशरवानी

अनिल कुमार केशरवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें