फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दस साल से टूटी पुलिया की रेलिंग, राहगीर परेशान

Fri, 20 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कनवार गांव के समीप नहर की दोनों तरफ से टूटी पुलिया। संवाद
विज्ञापन
खागा से अजुहा आने वाली रामगंगा नहर के रजबहा पर कनवार गांव के पास बनी पुलिया की टूटी रेलिंग ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। करीब दस साल से रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिया पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग हाइवे के कनवार बॉर्डर से फतेहपुर को जोड़ता है। इससे कई गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

कनवार के पूर्व प्रधान मेवालाल चौधरी ने बताया कि उनके होश में कभी इस रजबहा में पानी नहीं आया। जबकि इससे कनवार समेत कई गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सकती है। दीनू पांडेय ने बताया कि नहर की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। पानी नहीं आने से नहर का कोई औचित्य नहीं रह गया है। टीनू सिंह ने बताया कि बिना रेलिंग की पुलिया से गुजरना जोखिम भरा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द दोनों तरफ रेलिंग लगवाने की मांग की है। विभाग के जेई अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिया निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें