फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शटर का ताला तोड़ दो दुकानों में लाखों की चोरी

Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के भगवतपुर बाजार में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवतपुर निवासी बनारसी लाल पुत्र इंदल के अनुसार 28 मई की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगली सुबह पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। चोर दुकान से साइकिल मरम्मत के कीमती पुर्जे और गैस सिलिंडर उठा ले गए।
इसी बाजार में गोराजू निवासी शरीफ पुत्र सलीम की कॉस्मेटिक की दुकान है। शरीफ ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर वह बुधवार को दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। चोर दुकान में रखा काफी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान चोरी कर ले गए। सीओ जेपी पांडेय ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें