फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से आजिज युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज गांव में शुक्रवार दोपहर हुई घटना
विज्ञापन

गोराजू। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज गांव में गुुरुवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बाकरगंज निवासी वीरेंद्र कुमार (36) पुत्र देशराज ड्राइवरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। किन्हीं कारणों को लेकर परिजनों से आए दिन उसका झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार दोपहर भी कहासुनी हुई थी। इसी के बाद तैश में आकर वीरेन्द्र अपने कमरे में चला गया। वहां रस्सी के सहारे चुल्ले से लटककर उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद वीरेन्द्र को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। वीरेन्द्र अपने पीछे पत्नी सुशीला व एक वर्ष के बेटे आर्यन आदि को छोड़ गया है। अभी तीन वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ राजेश सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें