फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्पदंश से बालक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो कार्तिक, बालक की मौत से रामपुर गांव में गमजदा परिजन।
विज्ञापन
चरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार भोर चारपाई पर सो रहे बालक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले गए। सुधार नहीं होने पर बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी मोतीलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। शुक्रवार रात उनका 10 वर्षीय बेटा कार्तिक चारपाई पर सो रहा था। शनिवार भोर अचानक उसकी नींद खुली। उसने मां को बताया कि किसी जंतु ने उसे काट लिया है। परिजनों ने लाइट जलाकर देखा तो चारपाई के पास एक सांप रेंगता हुआ दिखा। परिजनों ने लाठी-डंडे से पीटकर सर्प को मार डाला।
वहीं कुछ ही देर में कार्तिक की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो कार्तिक, बालक की मौत से रामपुर गांव में गमजदा परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें