फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन में जिंदगी और मौत से जूझ रहे दोनों दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के पिपरी गांव में शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल दोनों दोस्तों की हालत नाजुक है। इलाज के लिए दोनों को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के भगवतपुर निवासी विनय दुबे (32) शनिवार को गांव के ही अपने दोस्त टिंकल यादव उर्फ सुनील (25) के साथ चरवा थाना के बलीपुर टाटा गांव गया था। देर शाम करीब सात बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पिपरी (ओदारपुर) गांव के पास ओवरटेक करते समय बाइक फिसलकर ट्राली के नीचे आ गई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। आधी रात को उन्हें एसआरएन के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विनय दुबे के सिर पर गहरी चोट होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि सुनील यादव की हालत दो चार दिन में सामान्य होने के आसार हैं। सुनील यादव के परिजनों ने बताया कि वह बलीपुर टाटा गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर मिलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले में चरवा पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें