फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी खाद और वर्मी कंपोस्ट से बढ़ाएं मिट्टी की उर्वरता : डॉ. मनोज सिंह

Thu, 18 Jun 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कड़ा के अफजलपुर सातों गांव में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषकों को जागरूकता करते डॉ. मनोज सिंह
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम अफजलपुर शांतो में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए हरी खाद, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अवयवों को अपनाना आवश्यक है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) भगौती मौर्य ने बीज पंजीकरण की प्रक्रिया और प्रमाणित बीजों के उपयोग के लाभों की जानकारी दी। बीटीएम शशिकांत ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने का आह्वान किया, ताकि उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें