फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की दरकार, कैसे मिले उपचार

Thu, 18 Jun 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
इलाज कराने के लिए सीएचसी में अपने बारी का इंतजार करते मरीज-संवाद
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करारी में चिकित्सकों के साथ स्टॉफ की भी कमी है। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है।
विज्ञापन

तीन साल पहले 30 बेड के इस अस्पताल में करीब 20 गांव के लोग इलाज कराने आते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे बड़ी समस्या चिकित्सकों की है। सीएचसी में सर्जन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बच्चों और आंख के डॉक्टर के पद खाली हैं।
लहना की सियामती ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा, लेकिन सीएचसी में सुविधा न मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचसी करारी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया जारी है। अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। मरीजों का इलाज करने के लिए 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। - डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल, अधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें