फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर एक भौंतर मोहल्ले में सोमवार शाम 24 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां ने पति और ससुरालियों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर के किशुनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी प्रभा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सीमा देवी (25) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले अजुहा के भौंतर मोहल्ला निवासी रोहित पुत्र राम प्रसाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले बाइक और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। सोमवार शाम सीमा के मौत होने की सूचना मिली। मां ने मृतका के पति, सास और ससुर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें