फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोजगार मेले में 72 युवाओं का चयन

विज्ञापन
रोजगार मेला में कुशल युवाओं को संबोधित करते अतिथि। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र बेनीराम कटरा परिसर में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 162 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से पांच कंपनियों ने 72 युवाओं का चयन किया।
विज्ञापन

एसआईएस सिक्योरिटी ने 12, शिवशक्ति बायोटेक ने 10, लिफट लाइफ ने 20, रोहित हाईब्रिड सीड्स ने आठ और टाटा फिएट ने 22 अभ्यर्थियों का चयन किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने फीता काटकर किया।
अधिकारियों ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला एमआईएस प्रबंधक दीपक मौर्य, वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें