Kaushambi News : सरायअकिल थाना क्षेत्र के धरमपुर कनैली निवासी कृष्ण बाबू वर्मा (56) का शव सोमवार सुबह यमुना नदी के बीच स्थित टापू पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के धरमपुर कनैली निवासी कृष्ण बाबू वर्मा (56) का शव सोमवार सुबह यमुना नदी के बीच स्थित टापू पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों से उनकी तलाश की जा रही थी। शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाई तो उसकी पहचान शिक्षक के रूप में हुई। वहीं सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को यमुना से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी ने बताया था कि 25 फरवरी की सुबह कृष्ण बाबू वर्मा घर से विद्यालय के लिए निकले थे। करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने बीएलओ कार्य से बाहर जाने की सूचना दी थी, लेकिन इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। अंत में सरायअकिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिवार दोनों स्तर पर तलाश जारी थी।
विज्ञापन
सोमवार को कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिलापुल के नीचे यमुना के बीच टापू पर ग्रामीणों ने एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई, जिसमें वह कृष्ण बाबू वर्मा निकले। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है।
मृतक की बेटी ने पहले ही बीमारी के बावजूद ड्यूटी के दबाव का आरोप लगाया था और कहा था कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।