फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव

विज्ञापन
कोखराज के नौडिया आमद करारी में किशोर की मौत के बाद मौके पर जुटे लोग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया आमद करारी वार्ड नंबर-10 में बृहस्पतिवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौडिया आमद करारी निवासी शीतला प्रसाद का पुत्र मोनू सिंह (15) बृहस्पतिवार को घर पर अकेला था। उसके माता-पिता और छोटा भाई सोनू खेत पर गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सोनू घर लौटा तो कमरे में भाई का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर माता-पिता भी घर पहुंचे।

सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोर के इस कदम के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें