फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कमरे के भीतर मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव में मजदूर का शव उसके घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मनौरी निवासी मसरूर अहमद (35) पुत्र महबूब अली मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के बाद उनकी पत्नी दो छोटे बच्चों को लेकर उड़ीसा स्थित अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से मसरूर घर में अकेले रह रहे थे।

पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार रात वह शराब के नशे में घर लौटे और कमरे में जाकर सो गए। बुधवार देर शाम तक उनके घर से बाहर नहीं निकलने पर लोगों को अनहोनी की आशंका होने लगी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। छानबीन करने पर मजदूर का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरामुफ्ती पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो होगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें