फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: अब तक 11102 ने छोड़ा मैदान

Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की सख्ती का शोर छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रोजाना हजारों की तादाद में छात्र परीक्षा छोड़ रहे हैं। मंगलवार को भी पंजीकृत 6591 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अब तक जिले में 11102 छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ चुके हैं। इस दौरान डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा कराने का सख्त निर्देश दिया। चेताया कि गड़बड़ी मिलने पर सीधे केंद्र व्यवस्थापकों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा थी। महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के कारण छात्रों के साथ ही प्रशासन का भी इम्तिहान था। इसके चलते डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पहले ही नकल विहीन परीक्षा के सख्त निर्देश जारी कर रखे थे। इसका असर भी देखने को मिला। डीएम के साथ ही एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता समेत अफसरों की टीम पूरे समय तक केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। पर, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। डीएम-एसपी ने मूरतगंज क्षेत्र के फरीदपुर चकताजपुर स्थित  छत्रपति साहू जी स्मारक हाईस्कूल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज देखा।

कमरों का भी निरीक्षण किया। सबकुछ ठीक मिलने पर संतोष जाहिर करते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी ने भी परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो सीधे केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। डीआईओएस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सख्ती के चलते मंगलवार को भी परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी रहा। इस दिन हाईस्कूल के पंजीकृत 301170 में से सिर्फ 23579 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दिया। बताया कि अब तक जिले भर में पंजीकृत हाईस्कूल के 53852 छात्र-छात्राओं में से 11102 ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें