BLO's negligence, voters being deprived of franchise
नेवादा विकास खंड के चकपिनहा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम से बीएलओ की शिकायत की। आरोप लगाया कि बीएलओ की लापरवाही से गांव के तमाम मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।
गांव के मो. परवेज, हबीब अहमद, रफीक अहमद का आरोप है कि शिक्षामित्र को बीएलओ की जिम्मेदारी मिली है। बीएलओ समा परवीन के परिवार का व्यक्ति प्रधान पद का दावेदार है। आरोप है कि उसी के इशारे पर बीएलओ ने गांव के नाबालिग व बाहरी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कर दिया है।
जिन नाबालिग लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं वे सभी बीएलओ के परिवार के समर्थक हैं। जबकि गांव के तकरीबन दौ सौ से अधिक मतदाताओं का नाम सूची से गायब कर दिया गया है।
ऐसे मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए बीएलओ के पास जाते हैं तो उनका कागजात या तो फाड़ दिए जाते हैं या फिर तमाम कमियां बताकर लौटा दिया जाता है। बीएलओ की इस मनमानी से गांव के मतदाताओं में भारी आक्रोश है।