फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे से 12 गांवों में ब्लैकआउट

Sun, 04 Oct 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल (कौशाम्बी)। पुरखास उपकेन्द्र के ग्रामीण फीडर से जुड़े दर्जन भर गांवों की बिजली 72 घंटे से गुल है। लोग ढिबरी और लालटेन के सहारे रात में घरेलू कामकाज निपटाने को मजबूर हैं। खेतों की सिंचाई के लिए लगे निजी नलकूप भी शो-पीस बने हैं। शिकायत के बाद भी खराबी दुरुस्त करके सप्लाई बहाल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


विभागीय अफसरों और कर्मियों की मनमानी के कारण दोआबा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। आए दिन उपकेंद्रों में खराबी और ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण गांवों और कस्बों में बत्ती गुल होती रहती है। नेवादा ब्लाक क्षेत्र के पुरखास उपकेन्द्र से जुड़े खानपुर, अकबराबाद गुहौली, बंथरी, उस्मानपुर, बिगहरा, मुस्तफाबाद, टिकरा, पनारा गोपालपुर, चकपिनहा, कटैया आदि दर्जन भर गांवों में ही तीन दिन से ब्लैक आउट है। पनारा गोपालपुर गांव के अरविंद कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद, सतीश कुमार, मंगला प्रसाद, रामधनी, पुजारी आदि ने बताया कि उपकेन्द्र में बिजली सप्लाई के लिए लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से यह समस्या खड़ी हुई है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां निजी नलकूप शोपीस बने हैं। वहीं गांव में भी बिजली पानी का हाहाकार मचा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पढ़ाई करने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चे ढिबरी और लानटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं।  शिकायत के बाद खराबी ठीक नहीं कराई जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के अफसरों और कर्मियों के प्रति जबरदस्त रोष है। गांववालों ने बताया कि शुक्रवार को ही अवर अभियंता से बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत की गई थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें