फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर से बत्ती गुल, फूटा गुस्सा

Fri, 26 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंइसा। लोकल फाल्ट के कारण आठ दिनों से बत्ती गुल होने को लेकर शुक्रवार को पइंसा गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटमापुर उपकेंद्र का घेराव किया। करीब दो घंटे तक गरजते रहे ग्रामीणों ने अवर अभियंता को 24 घंटे के भीतर गड़बड़ी ठीक कराकर बिजली आपूर्ति का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि बिजली नहीं मिलने पर वे आंदोलन को बाध्य होंगे। अवर अभियंता ने बताया कि फाल्ट ठीक कराया जा रहा है। शनिवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र घटमापुर क्षेत्र के पइंसा गांव के रहने वाले नवाब अहमद, गोलू, अफसार, शकील अहमद, नौसाद, फुजैल हुसैन, रमेश कुमार, रामलखन, राधेश्याम, अजय कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में घटमापुर उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई होती है। लोकलफाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति 8 दिनों से बंद है। इससे पांच हजार की आबादी रात अंधेरे में रहने को विवश है। लोगों को ढिबरी की रोशनी में रात को घरेलू कामकाज निपटाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का उपकेंद्र के अवर अभियंता और लाइनमैन को कई बार बिजली की लाइन में आए फाल्ट की जानकारी दी गई। फिर भी फाल्ट दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपकेंद्र का घेराव किया। करीब दो घंटे तक गांववाले उपकेंद्र को घेरकर हंगामा करते रहे। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि बिजली नहीं मिलने पर वे उपकेंद्र के सामने धरने पर बैठने और चक्काजाम करने को भी मजबूर होंगे। वहीं जेई का दावा है किफाल्ट ठीक कराकर जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पइंसा के ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र घटमापुर से पंइसा गांव के लिए नई लाइन खींची गई है। आरोप है कि उपकेंद्र से लाइन का कनेक्शन जोड़ने में आनाकानी की जाती है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई। एक्सईएन जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें