फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कैंप में वसूले गए 25 लाख

Fri, 26 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर में शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से कैंप आयोजित किया गया। इसमें अफसरों ने 20 लाख रुपये राजस्व की वसूली की। साथ ही एकमुश्त समाधान योजना के तहत 20 उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिया गया। अवर अभियंता ने लोगों को ओटीएस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


जिले में बिजली विभाग का 17 करोड़ रुपया बकाया है। बकाए की वसूली के लिए महकमें ने अभियान चलाया है। विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप आयोजित करने के अलावा बकाएदारों की बिजली गुल की जा रही है। साथ ही बकाएदारों को एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के तहत ब्याज में 100 फीसदी की छूट दी जा रही है।

इसी क्रम में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र मंझनपुर में कैंप आयोजित किया गया। इसमें अफसरों ने 20 लाख रुपये बकाए की वसूली की। साथ ही 20 व्यक्तियों को ओटीएस योजना के तहत ब्याज में 100 फीसदी की छूट का लाभ दिया। अवर अभियंता चंद्रशेखर आजाद ने उपभोक्ताओं से ओटीएस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


उखंडीय अधिकारी एसके सिंह की अगुवाई में शनिवार को अफसरों की टीम ने सेलरहा पूरब,पश्चिम, नारा, भरसवां और सरसवां क्षेत्र में  दबिश देकर 55 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली का कनेक्शन काट दिया है। एसडीओ ने दावा किया है कि बिल जमा नहीं करने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें