अमित का कहना है जब उसने पैसा मांगा तो सभी उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास रहा एक लाख रुपये नकद व सोने की जंजीर भी छीन ली। अमित के मुताबिक इससे पहले भी 13 मार्च को वही लोग आए थे। उस दौरान भी पैसा मांगने पर मारपीट की गई थी। घटना की शिकायत कोखराज कोतवाली की सिंघिया पुलिस चौकी में की गई थी।
कार्रवाई नहीं होने से मनबढ़ नेता ने शनिवार को फिर से रेस्टोरेंट में दबंगई की। मामले में रेस्टोरेंट संचालक अमित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट, लूट सहित कई गंभीर धारा में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्या का कहना है शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी निकाली गई है।