फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : भाजपा नेता ने नाश्ते का पैसा मांगने पर रेस्टोरेंट मालिक को पीटा, नामजद मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के बाद पैसा मांगने से खफा भाजयुमो के जिला मंत्री शशांक तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ मिल संचालक को जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान संचालक की सोने की चैन व एक लाख नकद भी लूट लिया गया।
विज्ञापन
Kaushambi : रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई करते भाजपा नेता और उसके साथी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के बाद पैसा मांगने से खफा भाजयुमो के जिला मंत्री शशांक तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ मिल संचालक को जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान संचालक की सोने की चैन व एक लाख नकद भी लूट लिया गया। मारपीट की घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट व लूट की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोखराज कोतवाली के गिरसा तिराहे में मंझनपुर निवासी अमित कुमार द्विवेदी लक्ष्मी नारायण स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। अमित के मुताबिक शनिवार रात खुद को भाजयुमो का जिला मंत्री बताने वाला शशांक तिवारी अपने साथी प्रशांत तिवारी, मोहनपुर गांव के अभिषेक पांडेय, गिरसा के रितिक द्विवेदी व पांच अन्य दोस्तों के साथ उसके रेस्टोरेंट पर आए। सभी ने खस्ता-दमालू खाया और बिना पैसा दिए जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित का कहना है जब उसने पैसा मांगा तो सभी उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास रहा एक लाख रुपये नकद व सोने की जंजीर भी छीन ली। अमित के मुताबिक इससे पहले भी 13 मार्च को वही लोग आए थे। उस दौरान भी पैसा मांगने पर मारपीट की गई थी। घटना की शिकायत कोखराज कोतवाली की सिंघिया पुलिस चौकी में की गई थी।

कार्रवाई नहीं होने से मनबढ़ नेता ने शनिवार को फिर से रेस्टोरेंट में दबंगई की। मामले में रेस्टोरेंट संचालक अमित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट, लूट सहित कई गंभीर धारा में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्या का कहना है शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी निकाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें