फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमों ने बाइक रैली निकाल कर बताई केन्द्र की उपलब्धियां

Tue, 29 May 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कांग्रेस-
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को तीनों विधानसभाओं में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई। सिराथू के गुलामीपुर से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने युवा मोर्चा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के लोग गांव-गांव केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं को पहुंचाएंगे। साथ ही भाजपा की नीतियों रीतियों के बारे में भी विस्तार से बताएंगे। इस मौके पर धर्मराज मौर्या, पुष्पा देवी, नीरज मोदनवाल, राजीव पंडा, अनिल तिवारी, रुद्रप्रकाश त्रिपाठी, संतोष विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मंझनपुर विधानसभा के करारी से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी ने युवा मोर्चा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार लाभार्थियों को योजना पात्रता सूची में नाम शामिल कराने का जिम्मा कार्यकर्ता संभाले। सरकार की मंशा है की प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। सरकार की इसी मंशा को पूरा करने के उद्देश्य से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जा रही है। इस मौके पर प्रेमू मिश्र, सूरज सिंह, श्यामसुंदर, सुरेश जायसवाल बबलू गर्ग आदि लोग मौजूद रहे। चायल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह पटेल ने युवा मोर्चा की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें