फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
पिपरी के सिंहपुर गांव में हुए हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक बेकाबू होकर सड़क किनारे सूखे पेड़ से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी बड़ी बहन की शादी की तैयारियों को लेकर घर से निमंत्रण बांटने के लिए निकला था। युवक की मौत से घर मे शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के लहुरे चरवा निवासी राजदेव मजदूर है। उसका बड़ा बेटा मनोज कुमार(25) मुंबई के कल्याण इलाके में रहकर सिलाई का काम करता था। तीन मई को राजदेव की बेटी कलावती की शादी होनी है। बहन की शादी की तैयारियों को लेकर मनोज पिछले दिनों घर आया था। शादी में दी जाने वाली नई बाइक को लेकर मनोज सोमवार को निमंत्रण बांटने के लिए घर से निकला था। वह पिपरी के आलमपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में निमंत्रण बांटकर घर लौट रहा था।
शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह पिपरी के सिंहपुर गांव के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे आम के सूखे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनोज के सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें