फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 07 Apr 2024 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक विकास की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सिराथू कस्बे में रविवार शाम हुआ हादसा, कार छोड़ भाग निकला चालक
फोटो नं-24,25
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। स्थानीय कस्बे में फायर स्टेशन के नजदीक रविवार शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत बेहाल है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के पथरावा निवासी विकास गौतम (18) पुत्र रामू रविवार की शाम पांच बजे के करीब बाइक से सिराथू जा रहा था। सैनी कस्बे के सिराथू रोड स्थित फायर स्टेशन के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही विकास सड़क पर गिर गया और कार का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को जुटता देख चालक कार छोड़ कर भाग निकला। सूचना के बाद पहुंचे सैनी कोतवाल जयचंद्र शर्मा ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

-

मृतक विकास की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें