फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार की टक्कर से बाइक सवार नलकूप ऑपरेटर की चली गई जान

विज्ञापन
समसपुर गांव में दिनेश की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : ,ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के नौवापुर स्थित बिंदा मोड़ पर बुधवार सुबह ड्यूटी जा रहे नलकूप ऑपरेटर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के समसपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (43) सिंचाई विभाग में नलकूप ऑपरेटर थे। उसकी तैनाती कादिरपुर नेवादा स्थित राजकीय नलकूप में थी। बुधवार को वह बाइक से कादिरपुर नेवादा स्थित नलकूप पर ड्यूटी करने जा रहे थे। रास्ते में नौवापुर गांव स्थित बिंदा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन, रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया।
जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पूजा की तहरीर पर फरार कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

समसपुर गांव में दिनेश की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : ,ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें