फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और राहगीर घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा हाईवे पर बुधवार की शाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में एक राहगीर समेत बाइक सवार जख्मी हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के खागा टिकरी निवासी द्वारिका प्रसाद त्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में कड़ा गए थे। शाम को वहां से लौट रहे थे। करीब सात बजे जैसे ही वह अजुहा कस्बे के निकट पहुंचे। प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उसी दौरान बगल से गुजर रहे राहगीर प्रेम लाल निवासी लोधन का पुरवा मजरा धुमाई भी जख्मी हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें