फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में लगी आग से गृहस्थी का सामान जला

Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के बाकरगंज कोरियो गांव के एक घर में लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के बाकरगंज कोरियो गांव में बुधवार की भोर ग्रामीण ओम प्रकाश सिंह के घर में आग लग गई। आग की लपटों से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि जब आग लगी तो उनकी बेटी जाग गई। उसने चार-पांच लोगों को भागते हुए देखा है। आरोप लगाया कि उन्होंने ही आग लगाई है। इस बीच फायर ब्रिगेड को जानकारी देकर ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।
पीड़ित ने पथरावा चौकी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि एक दिन पहले दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें