कोतवाली के अंदावां नहर के समीप रविवार सुबह छुट्टा मवेशी से टकरा कर बाइक सवार ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पश्चिमशरीरा कस्बे का भैरवदीन (38) अंदावां के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रोज की तरह रविवार सुबह करीब पांच बजे वह बाइक से भट्ठे के लिए निकला था।
जैसे ही भैरवदीन अंदावां नहर के पास पहुंचा तभी सड़क पर खड़े आवारा मवेशी से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीरावस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भैरव अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था।
-