फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के रामसहायपुर के समीप बुधवार दोपहर बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रवक्ता की मौत हो गई। जौनपुर जिला निवासी प्रवक्ता बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली बीएससी की परीक्षा के लिए अपने तैनाती स्थल फतेहपुर जिले के कॉलेज में जा रहे थे।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास रहे ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर शव की शिनाख्त की। दोपहर बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जौनपुर जिले के मुरारा मुरारी निवासी सुनील सिंह (45) फतेहपुर जिले के डेढ़ासही स्थित ईश्वरदीन भगवत सिंह महाविद्यालय में प्रवक्ता थे। कोरोना के कारण काफी दिनों से कॉलेज बंद चल रहा था। बृहस्पतिवार से बीएससी की परीक्षा शुरू होनी थी। इस कारण कॉलेज खुलना था।
विज्ञापन

इसी वजह से सुनील सिंह अपनी बाइक से कॉलेज जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वह पइंसा कोतवाली के रामसहायपुर गांव के समीप पहुंचे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इसी के आधार पर प्रवक्ता की सुनील सिंह की पहचान हो सकी।
पुलिस के पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर स्कूल प्रबंधन को खबर दी गई। मौके पर पहुंचे स्कूल के स्टॉफ ने शव की पहचान करने के साथ ही परिजनों को खबर दी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें